Monday, 6 May 2024

गुज़ारिश


भीतर से खोखले हो चुके
हरे से दिखने वाले इस पेड़ पर
दीमक की लार से
विकास का ये इश्तहार
ज़रा ध्यान से चिपकाइए
और
उम्मीद के बचे खुचे
आधे पीले पत्तों पर
नए भरोसे का
ये हरा पेंट
किसी मंझे हुए चित्रकार
से लगवाना
ताकि फिर से
नए मौसम का भ्रम सा हो जाए।

No comments:

Post a Comment

  क्या ख़ुदा है ??   जो ये कहता है "ख़ुदा है " उस ने देखा ही   नहीं जो ये कहता है "नहीं है" उस ने खोजा भी नहीं ...