Monday, 6 May 2024

सुनो बुद्ध !


जिस जीवन से घबराकर
तुमने पलायन किया था
उस जीवन को
जीया है मैने/
सुनो बुद्ध!
जिस दुख की नदी के
तुम किनारे बैठे रहे
उस नदी को साहस से
पार किया है मैने/
सुनो बुद्ध!
इस जीवन को
जस का तस
स्वीकार किया है मैनें/
सुनो बुद्ध !
बस मेरे अधरों पर
तुझ जैसी
मुस्कान नहीं है
ये मुस्कान मुझे
उधार दे दो
बस /

No comments:

Post a Comment

  क्या ख़ुदा है ??   जो ये कहता है "ख़ुदा है " उस ने देखा ही   नहीं जो ये कहता है "नहीं है" उस ने खोजा भी नहीं ...