वबा आई तो वबा से मरे
कुछ ज़हर पीके मरे
कुछ गला घोंट के अपना
मर्ज़ी से मरे
मरे कुछ
बाढ़ में , तूफ़ान में ,नदी में
मरे /
मरे कुछ हादसों ,दंगों –फ़सादों में मरे
रेप ,हत्या ,लूट में
कुछ आपसी फूट में
कुछ दिल की टूट में मरे /
कुछ हक़ मांगते मरे
मरे कुछ भूख से ,
बेकारी से ,लाचारी से
हुक्मरानों के फ़रमानों से
सरहदों में ,कारखानों में
ज़मीनो में ,आसमानों में /
मरे कुछ लोग
जीते जी , सर पीट-पीट कर
पेट भरते ,मरते ,सड़ते ,डरते
मज़दूर ,किसान और
नौजवान मरे/
भेड़ –बकरी
कुत्ते ,बिल्ले ,
ढोर मरे ,
और
कुछ लोग मरे ...
No comments:
Post a Comment